फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के गड़ौरा गांव में मंगलवार को सुबह तालाब में डूबकर रामरती बिंद (15) की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

पिता कृष्ण कुमार बिंद ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण रामरती गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय तालाब के एक छोर स्थित गहरे गड्ढे की ओर चले जाने से डूब गया। डूबने की भनक किसी को नहीं लग सकी। रामरती जब काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरू की गई। इधर-उधर देखने पर जब कोई पता नहीं लगा तो परिजन तालाब की ओर पहुंचे, जहां उसका शव तालाब में उतराया मिला। थानाध्यक्ष रामजी यादव ने इस तरह की घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें