सुरियावां थाना क्षेत्र के चकचंदा गांव में शनिवार को सुबह संदिग्ध हालात में घर में लगी आग में झुलसकर एक महिला की मौत हो गई, वहीं उसका पति झुलस गया। परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चकचंदा गांव निवासी सारिका (26) के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। परिवार के लोगों ने बताया कि सारिका को बचाने के चक्कर में पति इकरामुल हक (55) भी झुलस गए। परिवार के लोगों ने बताया कि सारिका दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी का इंतकाल करीब चार साल पहले हो गया था। सुरियावां थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।