फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में हादसा: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 31 Jan 2024 06:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर क्रास करते समय महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
bhadohi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर विट्ठलपुर छतमी के पास वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला घर से सामान लेने निकली थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विट्ठलपुर छतमी निवासी तौलन गौतम की पत्नी सहदेई (50) बुधवार को कोई सामान लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। बताया जा रहा है कि वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन को पार करने के दौरान वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें