फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मौतों से दहल उठा गांव: एक- एक कर तालाब से शव निकला तो लोगों का फट गया कलेजा, मची चीख पुकार

Fri, 11 Apr 2025 06:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले में एक विवाहिता अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी। चारों का शव एक- एक कर तालाब से निकला तो लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। 
विज्ञापन
विवाहिता व तीनों बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के दुर्गागंज के शेरपुर गोपलहां में हुई दर्दनाक घटना के बाद सुनील की जिंदगी पूरी तरह से उजड़ गई। चार दिन पहले ही उसने अपनी मां को खोया था। अब पत्नी और बच्चों की मौत ने उसे झकझोर कर रख दिया। घटनास्थल पर बदहवास रो रहा सुनील उस समय को कोस रहा था, जब वह कमरे से बाहर पाही (घर से 20 मीटर दूर बनी एक छोटी झोपड़ी) पर गया था। वह बार-बार यही कह रहा था कि काश वह कमरे से निकलकर न गया होता तो ऐसा न होता।

विज्ञापन


एक- एक कर निकाला गया सभी का शव
दुर्गागंज के शेरपुर गोपलहां में एक साथ चार मौतों ने हर किसी को झकझोर दिया। विवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया। यह तो जांच का विषय है, लेकिन घटनास्थल के पास जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिली। तालाब से एक- एक कर सभी का शव बाहर निकाला गया तो मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। 

इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, सास की तेरहवीं के बाद उठाया खाैफनाक कदम; छाया मातम
विज्ञापन


बच्चों के साथ जाते हुए पड़ोसी महिला ने देखा था
घटना करीब तीन से चार के बीच की है। विवाहिता अन्नू का पति सुनील उसके साथ ही था। भोर में तीन बजे के बाद अपने कमरे से 20 मीटर दूर बने पाही पर पिता उदयराज के पास गया। इसी बीच अन्नू अपने तीनों बच्चों के साथ तालाब की ओर से निकली थी। उसके पड़ोस की ही महिला अमृता ने उसे बच्चों के साथ जाते हुए देखा भी था, लेकिन वह यह समझ नहीं पाई कि अन्नू बच्चों के साथ खुद को मौत के हवाले करने जा रही है। कुछ देर बाद गांव के जीतनारायण तालाब की तरफ शौच करने गए तो उन्हें मोबाइल के टॉर्च की रोशनी दिखाई थी। वे उसे उठाए और लेकर घर चले आए।

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ के एसपी ट्रैफिक शख्त: नाबालिग ने चलाई गाड़ी तो अभिभावकों से वसूला जाएगा 25 हजार जुर्माना, दर्ज होगा केस

मोबाइल के जरिए हुई घटना की जानकारी

रोते- बिलखते पति को ढांढस बंधातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इधर, पांच बजे सुनील जब कमरे में पहुंचा तो पत्नी को ढूंढने लगा। उसने उसके मोबाइल पर फोन किया तो पता चला कि जीतनारायण के पास मोबाइल है। जीतनारायण ने बताया कि तालाब के पास उसे मोबाइल मिला। जिसके बाद सभी लोग तालाब की तरफ दौड़ पड़े। तालाब के पास महिला के चप्पल पड़े थे। इससे परिवार के लोग बदहवास हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। गांव के कुछ लोग तालाब में उतर कर ढूंढ़ने लगे। इसके बाद दिव्यांश का शव तालाब में मिला। उसके बाद बारी-बारी सभी के शव निकाले गए।

इसे भी पढ़ें; Azamgarh Crime: भगवान के खिलाफ अपशब्द बोलने पर आरोपी के खिलाफ केस, वीडियो वायरल होने पर हिरासत में लिया गया   

हमरा से बड़ी गलती हो गईल, काश बचवा के रोक लेईत

तालाब में मां और बच्चों की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
अन्नू को को बच्चों के साथ जाते हुए देखने वाली पड़ोसी अमृता बिलखते हुए कहती है कि हमरा से बड़ी गलती हो गईल, काश बचवा लोगन के हम रोक लेईत तो उनकी जिंदगी बच जाईत। अबहीं ऊ जीवन में कुछ देखे नाहीं रहलन। अमृता ने बताया कि भोर में अन्नु दोनों बेटों का हाथ पकड़ी थी और बेटी हाथ में पानी का बोतल लेकर आगे चल रही थी। यह देख लगा कि शौच के लिए जा रही है। 

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: कमरे में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, एक व्यक्ति हिरासत में

नौ घंटे तक चला रेक्स्यू, स्थानीय युवाओं ने ही निकाले शव

घटनास्थल पर पहुंचे गांव के युवाओं ने करीब आठ से नौ घंटे तक रेस्क्यू करने के बाद शव को काफी मशक्कत से बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर मिश्राइनुपर, रामपुर, शेरपुर और दुर्गागंज जैसे गांवों के मल्लाह पहुंचे। वे पानी में उतरे और शवों को खोजना शुरू किया। 

विज्ञापन

मां ने नाना के यहां रह रहे दिव्यांश को जबरदस्ती बुलाया

स्थानीय लोगों का कहना था कि अन्नू के दिमाग में जरूर कुछ न कुछ चल रहा था। इसलिए वह अपने छह साल के बेटे दिव्यांश जो अपने नाना आनंदडीह बसावनपुर निवासी शीतला प्रसाद यादव के यहां गया हुआ था। बुधवार की शाम अन्नू ने जबरदस्ती फोन कर उसे घर बुलाया। कहा कि दादी को पानी देने के लिए उसे भेज दीजिए। दिव्यांश के नाना ने ही उसे घर पहुंचाया था। बेटी के साथ नातिन व नाती को खोने वाले शीतला के भी आंखों के आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें