फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पति को बुलाने की जिद कर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई महिला

विज्ञापन
किशनदेवपुर में टावर पर चढ़ी महिला। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली के किशुनदेवपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक विवाहिता मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। विवाहिता अपने पति को बुलाने की जिद पर हंगामा करने लगी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस और लोगों के समझाने-बुझाने पर महिला नीचे उतरी। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपने ही गांव के दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक ने घर की स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए कुछ समय बाद विवाह करने की बात कही। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत गोपीगंज थाने में की।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया। जिसके बाद बीते मई माह में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। विवाह के बाद दोनों करीब दो महीने तक मुंबई में साथ रहे। आठ जुलाई को युवती गांव लौट आई और एक रिश्तेदार के यहां रहने लगी। इस दौरान वह लगातार अपने पति को गांव बुलाने की मांग करती रही। सोमवार को युवती पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंची, जहां उसे आश्वासन दिया गया कि यदि दो दिनों के भीतर उसका पति नहीं आता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके बावजूद दोपहर में वह किशुनदेवपुर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। करीब डेढ़ घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान पुलिस, स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद महिला टॉवर से नीचे उतर आई। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष उसे अपने घर रखने के लिए तैयार है, लेकिन विवाहिता अपने पति के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। इसी विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें