फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना कर मंगल कामना

Sat, 10 Sep 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
गोपीगंज में पंडाल में स्थापित भव्य गणेश प्रतिमा। अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में गणेशोत्सव की धूम मची है। एक तरफ जहां पूजनोत्सव के कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है, वहीं लोग अपने घरों में भी गणेश  प्रतिमा लगाकर विधिविधान से पूजन अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 नगर के दुर्गा गली सदर  मुहाल में श्री गणेशजी उत्सव मंडल की ओर से गणेश पूजनोत्सव का  कार्यक्रम चल रहा है। कमेटी के लोगों के साथ ही साथ श्रद्धालु  विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर रहे हैं। विद्युत झालरों से  पूजा मंडल सजाया गया है। कमेटी की ओर से आठ सितंबर को मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी। 11 को बच्चों की नृत्य  प्रतियोगिता और 12 को महाआरती के साथ ही भगवती जागरण का कार्यक्रम रखा  गया है।

न्यू श्री गणेश उत्सव मंडल पश्चिम मोहाल में भी गणेश  पंडाल विद्युत झालरों से जगमगा रहा है यहां 12 सितंबर को भंडारे का आयोजन  किया गया है। दोनों पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन 13 सितंबर को एक साथ किया जाएगा। कमेटी  के बाबूराव, कृष्णा राव, सूरज राव, वैभव, मनोज, गुड्डू,  संतोष मोदनवाल, पिंटू, भास्कर, प्रकाश शर्मा, विष्णु शर्मा, नरेश  आदि कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें