फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचित होने के साथ बढ़ गई नेताजी की पूछ

Mon, 02 Nov 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू होने के बाद दोपहर से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए परिणाम आने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


 ऐसे में पहले से ब्लाक प्रमुख के लिए चुनाव मैदान में उतरने का संकेत दे चुके लोगों ने नवनिर्वाचित बीडीसी पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं।

 मतगणना स्थल से बाहर निकलते ही जहां कई बीडीसी को भावी प्रमुख प्रत्याशियों ने जीत की मुबारकबाद दे दी, वहीं प्रमाण पत्र लेकर घर पहुुंचने पर भावी प्रमुख प्रत्याशियों के परिवार वालों ने पहुंचकर दुआ-सलाम किया। जहां प्रमुख की सीट महिला है, वहां पर पतिदेव ही सारे मोर्चा संभाले हुए थे।


 जबकि अन्य सीटों पर खुद भावी प्रत्याशी नवनिर्वाचित बीडीसी को तमाम सब्ज बाग दिखाते रहे। मतगणना स्थल से बाहर निकलने पर नारेबाजी होते देख फौरन उनके पास पहुंचते रहे।
विज्ञापन



    इससे एक चुनाव संपन्न होते ही अगले चुनाव की तैयारी जोरो-शोरो से शुरू होते देखी गई। खास बात कि कहीं-कहीं पर दो से अधिक दावेदार सामने आ रहे हैं, वहां पर एक साथ कुछ समय के अंतराल पर भावी प्रमुख पद प्रत्याशी मिलते रहे।
विज्ञापन


  उन्हें अपने विजटिंग कार्ड के अलावा फोन नंबर भी नोट कराते रहे। इसके अलावा अपने को किसी दावेदार से कम नहीं बताया। नव निर्वाचितों ने किसी को निराश नहीं किया गया है। अब देखना है कि भावी प्रमुख प्रत्याशियों का प्रयास कितना रंग लाता है। यह समय ही बताएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें