फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा ने बढ़ाई कंपकंपी,मजदूर की गई जान

Wed, 20 Jan 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 ठंड के चलते एक मजदूर की मौत हो गई। हालांकि इसे फसलों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।
विज्ञापन



मंगलवार को पौ फटी तो कालीन नगरी के आसमान में बादलों की धमक हो चुकी थी। पिछले दिन से तकरीबन चार डिग्री कम तापमान के बीच कोहरे की चादर तनी हुई थी। साथ ही बदन चीरतीं ठंडी हवाएं चल रही थीं।

इस बीच सुबह छह बजे के आसपास आसमान रिमझिम बरसात शुरू हो   गया। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। इसके           चलते आम जनजीवन बेपटरी         हो गया।  

 
 ठंड के कहर के चलते ही जिले में एक मजदूर की जान चली गई । भदोही ब्यूरो के अनुसार ब्लाक  के ग्राम हरियांव में मंगलवार को ठंड लगने से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


35 वर्षीय विनोद कुमार प्रजापति पुत्र नोखई के बारे में पत्नी का कहना है कि दोपहर ठीक ठाक थे। खाना खाने से पूर्व नहाने के लिए हैंडपंप पर गए थे इसके बाद वहीं उनकी मौत हो गई।

 नहाने जाने से पूर्व बेचैनी की बात बताई थी।
घटना के बाद घर पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्राम प्रधान अखिलेश कनौजिया ने जिला प्रशासन से विनोद के                आश्रितों को आर्थिक सहायता की मांग की है।

ठंड से आम जनजीवन भले ही प्रभावित है। फसलों के लिए यह बरसात फायदेमंद मानी जा रही है। कृषि विशेषज्ञ एके चतुर्वेदी ने बताया कि गेहूं के अलावा यह मौसम अरहर, मटर, सरसों आदि के लिए भी मुफीद साबित होगा।
विज्ञापन


निचले इलाकों राजा पार्क और प्रोफेसर कालोनी रोड में जलजमाव हो गया से लोग परेशान रहे।  बरसात से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए। यही कारण था कि स्कूलों में  उपस्थिति नगण्य रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें