फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस: अधिकारियों से भी कम फरियादी

Wed, 20 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 ज्ञानपुर में डीएम की मौजूदगी में निस्तारण के लिए पटल पर कुल 43 मामले में आए। इनमें से डीएम ने कुल तीन मामलों का त्वरित निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन


 शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए जिले के संबंधित विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया।
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने संबंधित विभागों को एक सप्ताह के अंदर जनता के प्रार्थना पत्रों को गुणवत्ता और प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने का निर्देश दिया।

 इसके साथ ही अधिकारियों को अपने कार्यालय में कार्य दिवस पर सुबह दस से 12 बजे तक जनता की शिकायत सुनने और निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि जनता की समस्या निस्तारण में कठिनाई आती है तो उसे अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एडीएम हरीलाल यादव, एएसपी लल्लन यादव, एसडीएम विपिन कुमार, सीएमओ डॉ. डीके सोनकर,
डीएसओ संतोष निरंजन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य, समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव, सेवायोजन अधिकारी एके प्रजा पति, तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें