फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो बेटियों, पति की मौत मामले में आरोपी पत्नी राजस्थान से अरेस्ट, प्रेमी की तलाश; दिल दहला देगा ये मामला

Wed, 30 Apr 2025 11:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

यूपी के भदोही जिले में 24 नवंबर 2024 को एक पिता ने अपनी मासूम बच्चियों को जहर देकर खत्म कर दिया। इसके बाद खुद फंदे पर लटक अपनी जान दे दी थी। पुलिस की तफ्तीश में प्रेम-प्रपंच का मामला सामने आया। उसकी पत्नी का एक युवक से संबंध था। पति इसी से आजिज हो चुका था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi Crime: भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के बेजवां में पति और 14 महीने की जुड़वा बच्चियों की मौत के मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने राजस्थान के सांभर जिले से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके प्रेमी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पांच माह पहले बेजवां गांव में हुई वारदात के मामले में मृतक के ससुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 24 नवंबर 2024 को 27 वर्षीय ओमप्रकाश यादव ने अपनी जुड़वां बच्चियों प्रियांशी और आंशी को दूध में जहर देकर मारने के बाद पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मृतक के पिता राजाराम यादव ने 25 नवंबर को तहरीर दी थी। उनका आरोप था कि उसकी बहू संगम की प्रताड़ना से आजिज बेटे ने अपनी और बेटियों की जान ली। पुलिस ने मृतक ओम प्रकाश की पत्नी संगम यादव, ससुर दयाराम और कथित प्रेमी ओम प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ससुर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन प्रेमी और उसकी पत्नी पकड़ में नहीं आ सके थे। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी की तलाश जारी

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि महिला का पति मुंबई में नौकरी करता था। इस दौरान उसकी पत्नी का ओमप्रकाश से अवैध संबंध हो गया था। उन्होंने कहा कि संगम दो जुड़वां बच्चियों को घर में अकेला छोड़ कर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। 

इसकी सूचना मिलने पर संगम का पति मुंबई से आया और अपने ससुर दयाराम से बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई। इस वजह से उसे प्रताड़ित कर अपमानित किया गया। इससे आहत होकर उसने दोनों बेटियों को जहरीला पदार्थ देकर स्वयं आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को राजस्थान के सांभर में संगम की लोकेशन मिली थी। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें