उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला उसी प्रकार लिया जाएगा, जैसे पहले एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये लिया गया था। सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों और नौजवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित कई योजनाओं की सफलता का बखान किया। कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। कार्यक्रम का संयोजन कुंवर प्रमोद चंद मौर्य ने किया।
मौके पर सांसद डॉ. विनोद बिंद, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, बंशीधर गुप्ता, प्रियंका बिंद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।