फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर ताज, फैसला आज

Thu, 29 Sep 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज और पुलिस प्रशासन ने देर शाम तैयारियां पूरी कर ली। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा जो दोपहर दो बजे तक तक चलेगा। 15 बूथों पर 6289 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। तीन बजे से मतगणना शुरू होगी, शाम तक किसके सिर पर अध्यक्ष समेत अन्य पदों का ताज सजेगा तय हो जाएगा। 
विज्ञापन

कालेज प्रशासन की ओर से मतदान की पूर्व संध्या तक मुख्य गेट से लेकर द्वितीय गेट तक छात्र-छात्राओं को अलग-अलग पंक्ति से प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग कराई गई।
 मुख्य गेट से प्रवेश के समय से ही छात्रों की तलाशी और जांच के लिए सुरक्षा कर्मी और कालेज के प्रशानि क अधिकारी मौजूद रहेंगे। जबकि मतदान के करीब एक घंटे बाद मुख्य हाल में तीन बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना हाल में प्रत्या शी या उसके एजेंट ही नजर रखने के लिए रहेंगे। 
विज्ञापन

कालेज प्रशासन की ओर से हाल में भी मतगणना के लिए बैरिकेडिंग पूरी कर दी गई। 15 बूथों पर मतदान होगा और उतने ही काउंटर पर मतगणना भी होगी। एक पर्चे पर ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्त कालय मंत्री के लिए मतदान होगा। संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अलग से बैलट पेपर मिलेगा। 
प्राचार्य डॉ.ललित मोहन जोशी और निर्वा चन अधिकारी डॉ.घनश्याम मिश्र ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर निर्वाचन से लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें