फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वों पर नई परंपरा की अनुमति नहीं

Thu, 29 Sep 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक में संबोधित करते डीएम सुरेश कुमार सिंह (बाएं से दूसरे)।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नवरात्रि , दशहरा और मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सुरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि पर्वों पर किसी भी नई परंपरा को अनुमति न दी जाए। प्रतिमाओं का विसर्जन तालाब और नहरों में ही होगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विसर्जन और जुलूस मार्गों को विभागीय अधिकारी मरम्मत कराएं। जहां-जहां जर्जर तार लटके हैं उसे बिजली विभाग के अधिकारी सही कराएं या हटवा दें। दुर्गा प्रतिमा स्थापना/विसर्जन और मौहर्रम के जुलूस में कोई नई परंपरा की अनुमति न दी जाए। डीएम ने सभी एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने इलाके के मेला समितियों के आयोजको के साथ बैठक कर व्यवस्था चाक चौबंद कर लें। अभियंता बिजली से कहा कि पर्वों पर शासन से निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए। सभी नगर पालिका और नगर पंचायता के अधिशासी अधिकारियों से कहा कि वह पर्वों पर साफ-सफाई बेहतर ढंग से करा लें। उन्होंने कहा कि त्यौहार पर कोई असामाजिक तत्व करते मिले तो सख्ती से निपटें। डीएम ने लोगों से आग्रह किया कि त्यौहारों को भाईचारा के साथ मनाएं।  पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने सभी सीओ और सओ को निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन और मोहर्रम जुलूस के रास्तो का सर्वे कर लें। आयोजको से मिलकर समाया का निदान पहले ही करा लें। इस मौके पर एडीएम हरिलाल यादव समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें