गोपीगंज। नगर पालिका के नोनियानी गली वार्ड-16 और अस्पताल गली-17 में वर्षों से आ रही बिजली की समस्या का सोमवार को समाधान हो गया। 15 वर्षों से खंभे लगने के बाद भी वार्ड में केबल नहीं लगाए गए थे। इससे लोग दूर-दूर से केबल खींचकर बिजली की आपूर्ति करते थे।
पुरानी समस्या का समाधान होने पर स्थानीय वार्डवासियों ने संतोष व्यक्त किया। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई थी। बताया कि दूर से खींचकर लाए गए तारों के कारण खतरा बना रहता था। वहीं अक्सर ट्रिपिंग की बनी रहती थी। पूर्व सभासद मजहरुल्लाह गुड्डू और बिदेश गुप्ता ने बिजली निगम से चली आ रही समस्या के बारे में बताया था। अधिशासी अभियंता धीरज मिश्रा के निर्देश पर को वार्ड-16 और 17 में सात बिजली के खंभों पर आधुनिक एबीसी कंडक्टर के साथ केबल बॉक्स लगाए गए।
इससे पूरे क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति हो गई। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ तो लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया।
इस मौके आशिक अली, सलमान, पार्टी उर्फ मिराज, सिराज भाई, हैदर अली, महताब,साकिब अली, फिरदौस हाशमी, सानू हाशमी, परवेज हाशमी, मंगरु उस्ताद, सिकंदर आदि रहे।