फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिये

विज्ञापन
चौरी बाजार में भदोही वाराणसी मार्ग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
चौरी। स्थानीय बाजार में बुधवार को भदोही-वाराणसी मार्ग पर लगभग दोपहर के 12 बजे से शाम बजे तक जाम के कारण वाहनों के पहिये थमे रहे। शाम चार बजे बजे के बाद पहुंची पुलिस को जाम हटाने में पसीना बहाना पड़ा। जाम का मुख्य कारण मार्ग पर अतिक्रमण और एक किलोमीटर तक अधूरा निर्माण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व कपसेठी-कालिका धाम मार्ग पर बने पुल के ढह जाने से वाहनों का दबाव इन दिनों भदोही-चौरी मार्ग पर बढ़ गया है। बाजार में दोनों ओर की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण, एक किलोमीटर तक मार्ग के अधूरे रह जाने का परिणाम है कि प्रतिदिन चार से छह घंटे जाम लग रहा है। जाम में ओवरलोड वाहनों के फंस जाने से न लग्जरी वाहन गतंव्य की ओर बढ़ पाते हैं न साइकिल, बाइक। लोग अब यहां तक कहना शुरु कर दिए हैं कि यह समस्या लगभग छह वर्षों से है जिस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए न पुलिस प्रशासन कोई रास्ता निकाल सका है न जनप्रतिनिधि। महामारी के दौर में घर और प्रतिष्ठान पहुंचने की जल्दबाजी चौरी बाजार में थम जाती है।
मंगलवार को लगभग पांच घंटे जाम लगा रहा। बुधवार को जानकारी होने पर थाना और चौकी पुलिस ने डंडे के बल पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को खदेड़कर जाम खत्म कराया। थानाध्यक्ष रामदरश ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को लिखापढ़ी कर अतिक्रमण हटवाने, अधूरे मार्ग को पूरा कराने के लिए कहा गया है। जब तक विभाग सक्रिय नहीं होगा तब तक जाम की समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें