फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद : घर-घर जा रहे अधिकारी, फिर भी आढ़ती मार ले रहे बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 90 प्रतिशत से ज्यादा गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई हो चुकी है। एक महीने खरीद शुरू हुए हो गए, लेकिन अब भी क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच रहे हैं। एक महीने में 4.77 फीसदी यानी 18 हजार 500 एमटी में से 890 एमटी (मीट्रिक टन) गेहूं की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

अफसर किसानों के घर जाकर तीन प्रतिशत गेहूं की खरीद की है। यदि अधिकारियों ने नहीं चेता तो इस बार भी गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा। इस बार 2024 से लक्ष्य आधे से भी कम कर दिया गया है।
जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 36 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विपणन, पीसीएफ, आरएफसी समेत निजी संस्थाओं के क्रय केंद्र शामिल है। 2024 में 49 क्रय केंद्रो पर 49 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन 2025 में इसे घटाकर मात्र 18 हजार 500 एमटी कर दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रूपये तय किया है। जिले में 17 मार्च से क्रय केंद्र खुल गए। गोपीगंज मंडी समिति, जंगीगंज, समधा, भदोही के क्रय केंद्रों को छोड़ दिया जाए तो पीसीएफ एवं अन्य एजेंसियो पर खरीद सिर्फ 25 से 50 क्विंटल तक ही सीमित है।
क्रय केंद्रों पर किसानों के न आने पर विभाग के अधिकारियों ने ने गांव-गांव पहुंचकर गेहूं की खरीद शुरू की। इससे आठ से 10 दिनों में खरीद में कुछ तेजी आई। इससे दो फीसदी से बढ़कर खरीद 4.77 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें