फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद : लापरवाह तीन एजेंसियो के खिलाफ शासन को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में गेहूं खरीद के लिए नामित तीन एजेंसियो के खिलाफ लापरवाही बरतने पर विपणन विभाग ने शासन को पत्र लिखा है। नोटिस जारी कर कम खरीद को लेकर जवाब तलब किया है। लक्ष्य के सापेक्ष मात्र दो फीसदी खरीद होने पर यह कार्रवाई की गई। तीनों एजेंसियों के आठ केंद्रों पर खरीद की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन

धान और गेहूं के सीजन में सरकार किसानों से खरीद करती है। 17 मार्च से जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। 37 केंद्रों पर कुल 18 हजार 500 एमटी खरीद का लक्ष्य तय किया गया है, जो 2024 के सापेक्ष आधा हो गया है, लेकिन तब भी क्रय केंद्रों पर खरीद की सुस्ती बनी हुई है। अब तक 2700 एमटी खरीद हुई है। इसमें विपणन के 12 क्रय केंद्रों पर अकेले दो हजार एमटी की खरीद हुई, जबकि शेष पीसीएफ, एफसीआई समेत अन्य एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर खरीद की गई। करीब डेढ़ महीने से अधिक समय के बाद भी खरीद की हालत न सुधरने एवं लक्ष्य के सापेक्ष मात्र दो फीसदी भी खरीद न होने पर विपणन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीसीएफ के तीन, यूपीसीएल के तीन और एफसीआई के दो केंद्रों पर खरीद न के बराबर हुई है। इसे लेकर तीनों एजेंसियों के खिलाफ शासन को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि खरीद बढ़ाने के लिए मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों के पास प्रभारी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें