फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवाओं ने छक्के छुड़ाए

Tue, 15 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं सरसराती पछुआ हवाओं ने सूर्य का ताप मानो छीन लिया। हवाओं के असर से धुंध नाममात्र की रही, लेकिन गलन ने हाड़ कंपाकर रख दी। पारा लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


 इससे लोग धूप में भी सिहर गए। शाम होते ही लोग अलाव से चिपक गए। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया।सोमवार को पौ फटी तो आम जनजीवन का मुकाबला हाड़ कंपाती पछुआ हवाओं से हुआ। तापमान गिरने से गलन बढ़ गई थी।

 जेब के अंदर भी गलन मुश्किलों का सबब बनी रही। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चलाने वालों को हुई। दस्ताने और अन्य बंदोबस्त के बावजूद बाइक की हैंडिल पकड़ने में ठंड छक्के छुड़ा रही थी। गलन बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें