फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं की शादी

Tue, 15 Dec 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्णकार समाज सेवा समिति की ओर से सोमवार को गोपीगंज स्थित उत्सव लॉन में सामूहिक विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। इसमेें समाज के एक जोड़े का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया।
विज्ञापन



उत्साह पूर्वक माहौल में विवाह के दौरान सिंदूरदान, कन्यादान, मंगलगीत समेत सभी रस्में निभाई गईं। संगठन के अध्यक्ष रामरक्षा सेठ की अगुवाई में चांदनी पुत्री पप्पू सेठ निवासी कांशीराम आवास, ज्ञानपुर से राजन सेठ पुत्र अच्छेलाल सेठ सिंधोरा वाराणसी का विवाह कराया गया।

 अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों परिणय सूत्र में बंधे। एसडीएम इस मौके पर ज्ञानपुर विपिन कुमार और सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद नव विवाहित युगल को प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

समिति की ओर से वर वधू को उपहार स्वरूप घरेलू सामान दिए गए।

एसडीएम ने कहा कि कन्याओं की शादी करना पुण्य कार्य है। और भारतीय संस्कृति में अच्छा कार्य माना गया है। स्वर्णकार समाज की ओर से उठाया गया कदम सराहनीय है।
विज्ञापन


इस मौके पर बृजलाल सेठ, बबलू सेठ, अरुण सोनी, कन्हैया लाल सेठ, वतन सेठ, प्रेमचंद्र, रामसजीवन,संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें