किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं सरसराती पछुआ हवाओं ने सूर्य का ताप
मानो छीन लिया। हवाओं के असर से धुंध नाममात्र की रही, लेकिन गलन ने हाड़
कंपाकर रख दी। पारा लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच गया।
इससे लोग धूप
में भी सिहर गए। शाम होते ही लोग अलाव से चिपक गए। सोमवार को जिले का
अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया।सोमवार को पौ फटी तो
आम जनजीवन का मुकाबला हाड़ कंपाती पछुआ हवाओं से हुआ। तापमान गिरने से गलन
बढ़ गई थी।
जेब के अंदर भी गलन मुश्किलों का सबब बनी रही। सबसे ज्यादा
परेशानी दोपहिया वाहन चलाने वालों को हुई। दस्ताने और अन्य बंदोबस्त के
बावजूद बाइक की हैंडिल पकड़ने में ठंड छक्के छुड़ा रही थी। गलन बढ़ी है।