फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 23 किमी की रफ्तार से चलीं पछुआ हवाएं , पांच डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वायुमंडलीय दवाब अत्यधिक होने के कारण बुधवार को जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। पछुआ हवाएं 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलीं। इससे दिन का तापमान में 4.9 डिग्री की कमी आई। धूप खिलने के बाद भी पूरे दिन लोगों को सिहरन का अहसास हुआ।
विज्ञापन

जिले में बीते 10 दिनों से तेज धूप का मौसम बना हुआ था, लेकिन बुधवार को तेज हवाओं के कारण मौसम का रुख बदल गया। हवा की गति तेज होने से ठंड की वापसी हो गई है। लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। सड़क पर धूल उड़ने से राहगीरों को परेशानी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बीते कुछ दिनों से हवाओं की गति बढ़ी है। इसके कारण बुधवार को दिन का तापमान में 4.9 डिग्री लुढक कर 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियसा दर्ज किया गया।

इनसेट:
चलेंगी पछ़ुआ हवाएं तो जल्द पक जाएगा गेहूं : मौसम विभाग के अनुसार यदि इसी तरह पछुआ हवाएं चलती रहीं, तो गेंहू की फसल जल्द ही तैयार हो जाएगी। यदि मौसम बदला तो अगैती गेहूं की फसल खेत में गिर सकती है। ऐसे भी मार्च अंत तक किसान गेहूं की कटाई शुरु कर देते हैं। अभी से मौसम में बदलाव शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट:
एक नजर हवाओं के गति पर:
बुधवार - 23
मंगलवार - 17
सोमवार - 17
रविवार - 14
शनिवार - 14
नोट- किमी के रफ्तार से पछुआ हवा चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें