फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बाधित कर धार्मिक आयोजन न करें : सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। होली, ईद उल फितर, नवरात्रि के मद्देनजर बुधवार को सुरियावां कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान सीओ भदोही अशोक कुमार मिश्रा ने विभिन्न समुदाय के लोगों से त्योहारों को सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कहा कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस न निकालें। सड़क बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न करें। कहा कि होली के दिन 12 बजे दोपहर तक ही डीजे बजाने की अनुमति रहेगी। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। कोतवाल अजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी कोई अशांति फैलाने का काम करता है या फिर कोई अप्रिय घटना घटती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ धर्मगुरू समेत अन्य रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें