फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 15 दिनों से टोल प्लाजा के पास खड़ी है पश्चिम बंगाल की लावारिस कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के लालानगर टोल प्लाजा के पास बीते 15 दिनों से एक लावारिस कार खड़ी है। कार का चालक लापता है। कार पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला के कनक्सा डक बगलो निवासी किसी सौरभ शंख भट्टाचार्य के नाम से पंजीकृत है। लावारिस कार को लेकर लोगों में तरह-तरह की बातें चल रही हैं। मौनी अमावस्या के विशेष स्नान पर्व पर प्रयागराज में हुए हादसे के बाद जिले में हाईवे पर कई जगहों पर हजारों वाहन खड़ किए गए थे।
विज्ञापन

उसी बीच एक स्विफ्ट कार भी लालानगर टोल प्लाजा पर खड़ी थी। जिला प्रशासन करीब 13 घंटों तक हाईवे पर वाहनों का रोक रखा था। मौनी अमावस्या के समय से ही एक स्विफ्ट कार टोल प्लाजा के करीब 500 मीटर की दूरी पर सर्विसलेन पर खड़ी थी। बीते 15 दिनों से खड़े वाहन पर पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब कार पूरी तरह से धूल से पट गई तो अचानक लोगों की नजर उसके नंबर प्लेट पर पड़ी।
मैरुन कलर के इस स्विफ्ट कार का नंबर डब्लूबी 40 एएफ 2468 है। पश्चिम बंगाल की गाड़ी को देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वाहन सौरभ शंख भट्टाचार्य निवासी कनक्सा डक बगलो, वर्धमान, पश्चिम बंगाल के नाम से पंजीकृत है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर उसे लावारिस घोषित कर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा गया है। इसका पता लगाया जा रहा है। बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मौनी अमावस्या के समय से ही यह वाहन खड़ा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह कार में अकेला ही था। मौनी अमावस्या पर वाहन फंसी तो गाड़ी को किनारे खड़ा कर ट्रेन से प्रयागराज चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें