फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : प्रयागराज मार्ग के टोल प्लाजा पर खड़ी लावारिस कार, चर्चा गर्म, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 13 Feb 2025 08:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

टोल प्लाजा के पास खड़ी एक लावारिस कार इन दिनों चर्चा का विषय बनी है। बताया जा रहा है कि पिछले पंद्रह दिनों से ये यहां पर मौजूद है जिसे ले जाने के लिए कोई नहीं आया। अब पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

 
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर खड़ी लावारिस कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के लालानगर टोल प्लाजा के पास बीते 15 दिनों से एक लावारिस कार खड़ी है। कार का चालक बीते लापता है। कार पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला के कनक्सा डक बगलो निवासी किसी सौरभ शंख भट्टाचार्य के पास से पंजीकृत है। लावारिस कार को लेकर लोगों में तरह-तरह की बातें चल रही है।

विज्ञापन


मौनी अमावस्या के विशेष स्नान पर्व पर प्रयागराज में हुए हादसे के बाद जिले में हाईवे पर कई जगहों पर हजारों वाहन खड़ किए गए थे। उसी बीच एक स्विफ्ट कार भी लालानगर टोल प्लाजा पर खड़ी थी। जिला प्रशासन करीब 13 घंटों तक हाईवे पर वाहनों का रोक रखा था।

मौनी अमावस्या के समय से ही एक स्विफ्ट कार टोल प्लाजा के करीब 500 मीटर की दूरी पर सर्विसलेन पर खड़ी थी। बीते 15 दिनों से खड़े वाहन पर पहले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब कार पूरी तरह से धूल से पट गई तो अचानक लोगों की नजर उसके नंबर प्लेट पर पड़ी।
विज्ञापन


मैरुन कलर के इस स्विफ्ट कार का नंबर डब्लूबी 40 एएफ 2468 है। पश्चिम बंगाल गाड़ी को देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि वाहन सौरभ शंख भट्टाचार्य निवासी कनक्सा डक बगलो, वर्धमान, पश्चिम बंगाल के नाम से पंजीकृत है। 15 दिनों से खड़ी लावारिस वाहन के मालिक के लापता होने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो गई।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर उसे लावारिस घोषित कर कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है। कार पश्चिम बंगाल के कनक्सा डक बगलो बर्धमान निवासी सौरभ शंक भट्टाचार्य के नाम से पंजीकृत है। स्थानीय पुलिस से संपर्क साधकर गया है। इसका पता लगाया जा रहा है।

बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मौनी अमावस्या के समय से ही यह वाहन खड़ी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह कार में अकेला ही था। मौनी अमावस्या पर वाहन फंसी तो गाड़ी को किनारे खड़ा कर ट्रेन से प्रयागराज चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें