फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण बोर्ड की सदस्य ने आवासीय स्कूल देखा

Tue, 01 Sep 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सदस्य आर्शिया नाजिम सोमवार को जिले में पहुंची। उन्होंने गिरधरपुर स्थित विशेष बाल श्रमिक आवासीय विद्यालय का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन सहित अन्य व्यवस्था बेहतर मिलने पर संतोष जताया लेकिन कमरे का किराया अधिक होने पर अचंभित हो गईं। विभागीय अधिकारियों से भवन में कमरे बढ़ाने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए दो आवासीय विद्यालय एक अगस्त से संचालित किया गया है। ज्ञानपुर के गिरधरपुर और भदोही नगर में विद्यालय संचालित है। बोर्ड की सदस्य आर्शिया नाजिम सोमवार को आवासीय विद्यालयों की जांच के लिए सुबह 11 बजे पहुंची।

उन्होंने गिरधरपुर स्थित आवासीय विद्यालय के बच्चों से शिक्षण को लेकर बातचीत कीं। एक-एक कमरों का अवलोकन करने के बाद व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त रखने के लिए कहा। कमरे का किराया 60 हजार बताने पर अचंभित हो गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि कमरा दूसरा देखें या भवनों की संख्या बढ़ाई जाए। बच्चों को मिलने वाला नाश्ता, भोजन, शाम के भोजन का मीनू, कीचन का जायजा लिया। इसके बाद श्रम विभाग कार्यालय में जाकर श्रमिकों के पंजीयन की समीक्षा की। इस मौके पर प्रभारी सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल, डा. प्रमोद शुक्ला, हरिलाल पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें