फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश पासी का स्वागत

विज्ञापन
ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश पासी का सोमवार को कई स्थानों पर स्वागत किया गया। दुर्गागंज तिराहे पर चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो हमारे ऊपर भरोसा किया है वह ईमानदारी से उसका पालन करेंगे। हम समाज और सभी को एक साथ लेकर चलेंगे। पार्टी को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर काम करेंगे। मिल्की स्थित ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के आवास पर समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर अशोक जायसवाल, रत्नेश त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, मिलिंद गुप्ता, ब्रह्मा मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें