फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आज से बजेगी शहनाई, 30 जून तक शादी-विवाह के 27 शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को है। मंगलवार से भगवान भास्कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्य शुरू होंगे। विवाह, वधू प्रवेश, दोग, गृहारंभ, गृह प्रवेश, मुडंन, मंत्र दीक्षा इत्यादि शुभ कार्यों शुभ मुहूर्त में होंगे। 16 जनवरी से लेकर 30 जून तक कुल 27 शुभ मुहूर्त है। इसमें पूरी रात विवाह का मुहूर्त है।
विज्ञापन


14 जनवरी को दिन में 2.59 बजे सूर्यदेव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। डूहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य पंडित दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि काशी से प्रकाशित श्री महावीर पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मंगलवार को ही भगवान भास्कर मकर राशि में दोपहर 2.59 बजे से प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास समाप्त हो जायेगा। मकर संक्रांति खिचड़ी का पर्व भी है।

ये हैं शादी विवाह के शुभ मुहूर्त
ज्ञानपुर। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि 16 जनवरी से लेकर 30 जून तक शादी विवाह के 27 शुभ मुहूर्त है। बताया कि जनवरी में 16, 19, 21, 24, 26 फरवरी- 6, 8, 15,16, 18, 20 और मार्च 1, 2, 7, 11, 13 मुहूर्त है। अप्रैल- 18, 20, 29 इसी तरह मई- 5, 8, 15, 17, 23 और जून- 3, 4,7 यानि कुल 27 मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें