फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संपन्न लोग समाज के लोगों को शिक्षित करने के लिए आगे आएं श्रीनिवास

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही नगर स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में रविवार को अखिल भारतीय वैश्य हलवाई महासभा की ओर से राष्ट्रीय अधिवेशन एवं आमसभा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि बिहार के उद्योगपति श्रीनिवास गुप्ता ने कहा कि जो लोग सक्षम हों उन्हें समाज के लोगों को पढ़ाने, बढ़ाने में हाथ बंटाना चाहिए। कहा कि समाज के संपन्न लोग अभाव में जी रहे लोगों के बारे में भी जानते हैं। इसलिए ऐसे लोगों की मदद करना भी हम लोगों का कर्तव्य बनता है। राष्ट्रीय अधिवेशन में आठ राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में भदोही के कालीन निर्यातक ओम प्रकाश गुप्ता महासभा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए गए। अब तक अयोध्या के राधेश्याम गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
विज्ञापन

संगठन के नवनियुक्त महासचिव हनुमान प्रसाद गुप्ता ने बताया कि भदोही के ओम प्रकाश गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष की बागडोर आज सौंपा गया। इसके अलावा डा.प्यारेलाल गुप्ता (मुंबई) को कार्यकारी अध्यक्ष, डा. अनिल गुप्ता (लखनऊ) को महामंत्री बनाया गया। बताया कि संगठन के 12 राज्यों को यथावत रखा गया है। जिसमे से उप्र के अध्यक्ष सुल्तानपुर के रमेश मोदनवाल के स्वेच्छा से पद छोड़ने से उनके स्थान पर गोरखपुर के दिलीप कुमार मोदनवाल को उप्र के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
संचालन डा.अनिल गुप्ता ने किया। पूर्व विधायक संजय गुप्ता कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। उनका संदेश पढ़ कर सुनाया गया। पद्माकर गुप्ता आजमगढ़, एसएन गुप्ता वाराणसी, संगठन की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष चिंतामणि देवी, रेखा गुप्ता, भदोही के बेचूलाल गुप्ता, डीपी गुप्ता आदि समेत राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उप्र, मप्र, छतीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन




कालीन निर्यातक बेचूलाल गुप्ता लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित
फोटो-27
भदोही। वैश्य हलवाई महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भदोही के कालीन निर्यातक बेचूलाल गुप्ता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। इस दाैरान राष्ट्रीय महासचिव एचपी गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उन्हें बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए थे। आज 90 वर्ष की अवस्था पार करने के बाद भी वे 60 वर्ष के व्यक्ति की तरह संगठन के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। सम्मान स्वरूप उन्हें शाल के अलावा श्रीराम के चित्र वाले स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें