फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक साल से ठप है पानी की आपूर्ति, 30 हजार आबादी पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर ब्लॉक के पिलखुना में स्थित जल निगम की पेयजल इकाई पिछले एक साल से ठप है। इससे 15 से अधिक गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीण हैंडपंप और कुएं से अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से 30 हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

दो से ढाई दशक पहले जिले में 35 पेयजल योजनाएं शुरू की गई। मरम्मत एवं देखरेख न होने से वह बदहाल हो गईं। जल जीवन मिशन से अब ग्राम पंचायतों को संतृप्त किया जा रहा है, लेकिन जहां पूर्व में परियोजनाएं स्वीकृत हैं। वहां पर उनकी मरम्मत आदि कराकर उसे चालू कराया जा रहा है। पिलखुना में ही पुरानी परियोजना एक साल से बंद है। ग्रामीण जल निगम की राह देख रहे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल निगम के अधिकारी ग्रामीण समूह पेयजल परियोजना की कमियां दूर कराकर जलापूर्ति शुरू कराएंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका। इससे अकोढ़ा, रोही, विश्वनाथपुर, भानपुर, सुभाषनगर, रघुरामपुर समेत 15 से अधिक गांव में पानी की आपूर्ति बंद है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अब तक नहीं सुधार हुआ। चेतावनी दी कि जल्द ही सुधार न होने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें