अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की सैकड़ों महिलाएं शनिवार को मुख्यालय पर पहुंची। हाथों में तख्तियां लिए महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर नारा बुलंद करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
महिलाओं ने कहा कि जनपद के गांवों में जांच कर भूमिहीनों को आवासीय पट्टा दिया जाना चाहिए। जिले के कई गांवों में कई परिवार भूमिहीन हैं। इसके अलावा गांवों में जरूरी सुविधाओं के विस्तार के साथ जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचाया जाना चाहिए। इसके अलावा कटेबना गांव में पूर्व माध्यमिक व इंटर कॉलेज बनाने, गांव में संत रविदास मंदिर के पास पार्क बनाने, महिलाओं को प्रत्येक माह पोषण आहार वितरित करने के साथ अन्य कई मांगे रखीं। इस दौरान गुड्डी, सरोजा, उषा, शंकुतला, अनीता समेत बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं।