फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला पटा, 200 बीघा खेत जलमग्न

विज्ञापन
अभोली के भौथर गांव में डूबे खेत में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के सेमरा और भौथर गांव की सीमा पर बना जलनिकासी का बाहा (नाली) पट जाने से नहरों का पानी किसानों का खेत डुबो रहा है। दो दिन के अंदर तीन गांवों के सौ किसानों के लगभग दो सौ बीघे खेत बारिश और नहर के पानी से जलमग्न हो गए। किसानों ने रोष जताते हुए पटे नाले को खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

दोनों गांवों की सीमा पर जलनिकासी का नाला लंबे समय से पट गया है। यह समस्या पिछले कई वर्षों से सामने आ रही है। बाहा पटने से भौथर, सेमरा, अर्जुनपुर के लगभग सौ किसानों की 200 बीघे फसल हर वर्ष जलमग्न होकर नष्ट हो जाती है। इससे किसानों के सामने भीषण आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाती है। कई बार कई किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर नाला खुलवाने की मांग की, लेकिन मामला सिफर रहा। अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से किसानों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप से विनोद कुमार यादव, राजेश कुमार, मथुरा तिवारी, घनश्याम तिवारी, विजय शंकर, मंटू शुक्ला, चंद्रभान चौहान, शिवपूजन, मेवा लाल सरोज, राजपति, इंद्रदेव,चंद्र देव यादव, सुरेश, दिनेश यादव, मोती लाल, इंद्रपाल सिंह,अशोक सिंह, फौजदार, चंद्रशेखर यादव, राम चंद्र पाल, अमरदेव पाल, भागीरथी रामसुमेर राम, सजीवन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें