फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहर में छोड़ा गया पानी, सीतामढ़ी जलाशय में भी पहुंचा

विज्ञापन
सीतासमाहित स्थल पर मंदिर के जलाशय में पानी भरने से लौटी रौनक। संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल श्री सीता समाहित स्थल मंदिर का प्राकृतिक जलाशय डीघ रजवाहा नहर के पानी से लबालब भर गया है। जलाशय में पानी भर जाने से मंदिर की सुंदरता और भव्यता बढ़ गई है, साथ ही जलीय जीव-जंतुओं को जीवनदान भी मिला है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण जलाशय पूरी तरह सूख गया था, जिससे मछलियों, कछुओं और अन्य जलीय जीवों का जीवन संकट में था। पानी सूखने से मंदिर की दिव्यता और आकर्षण भी प्रभावित हो गया था।
मंदिर का निर्माण प्राकृतिक जलाशय के बीच में किया गया है। प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि जलाशय सूखने की सूचना नहर विभाग को दी गई थी, जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। अब नहर में पानी छोड़े जाने से जलाशय फिर से भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें