फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो महीने से बह रहा नलकूप का पानी, सड़कें हो रहीं खराब

विज्ञापन
वेदमनपुर में सड़क पर बह रहा नलकूप का पानी। संवाद
विज्ञापन
चौरी। वेदमनपुर राजकीय नलकूप का पानी पिछले दो महीने से सड़क पर बह रहा है। इससे न केवल सड़कें खराब हो रही हैं, बल्कि सैकड़ों लीटर पानी भी बर्बाद हो रहा है। नाली की सफाई और मरम्मत न होने के कारण पानी सड़क पर आ जाता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

वेदमनपुर राजकीय नलकूप 1956 में लगा था और कभी कोल्हड़, चौरी खास ग्रामसभा के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाता था। अब जगह-जगह नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं और जिम्मेदार अधिकारी मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पानी चालू होते ही नलकूप के पास स्टेशन जाने वाली सड़क पर बहने लगता है। इम्तियाज अंसारी, जहीर आलम, खुर्शीद और आरिफ ने बताया कि नलकूप क्षतिग्रस्त है, लेकिन साफ-सफाई न होने से भी पानी नाली के ऊपर से बहता है। शिकायत करने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आता है। सड़क पर बहते पानी से स्कूली बच्चे भी परेशान हैं। बताया कि इससे सड़कें तो खराब हो ही रही हैं और सैकड़ों लीटर पानी भी लगातार बर्बाद हो रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर खामोश बने हुए हैं।
एक्सईएन नहर सुधीर पाल ने बताया कि वेदमनपुर के मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित आपरेटर से इसकी जानकारी ली जाएगी और उसे जल्द से जल्द दुरूस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें