फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पानी की बर्बादी पड़ेगी महंगी, होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जल संरक्षण को लेकर शासन-प्रशासन संग अब नगर पंचायत की ओर से नई मुहिम शुरू कर दी है। नगर में पानी की बर्बादी करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। यदि किसी दुकान और मकान के सामने नल की टोटियां खुली मिली और पानी की बर्बादी होते मिला तो कनेक्शन काटने के साथ ही उपभोक्ता पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

घटते जलस्तर में सुधार के लिए सरकार की ओर से पौधरोपण कराने से लेकर तालाबों की खुदाई आदि की जा रही है लेकिन जल दोहन अधिक होने से जलस्तर में खासा सुधार नहीं हो पा रहा है। जिससे हर साल सैकड़ों हैंडपंप पानी देना बंद कर देते हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रधानों को पत्र भेजकर जल संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पीएम की पहल के बाद प्रदेश सरकार से लेकर प्रशासन अभियान को सफल बनाने में जुट गया है। नगरीय इलाकों में नल की खुली टोटियों से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। नगर पंचायत ज्ञानपुर इसे जल संरक्षण मुहिम से जोड़ते हुए अब कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दिया है। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दुबे ने बताया कि नगर पंचायत स्तर पर क्षतिग्रस्त पाईपों अथवा नल के मरम्मत की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। इसके साथ ही नागरिकों के लिए नगर पंचायत ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत पानी की बर्बादी रोकने के लिए नागरिकों से सहयोग मांगा गया है। ईओ ने बताया कि नगर के कुछ सस्थानों पर पेयजल की बर्बादी का जानकारी सामने आई है। ईओ ने बताया कि यदि नगर में नल की टोटियां खुली मिलीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही जिस मकान अथवा दुकान के सामने नल लगा होगा उस व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुर्माने की राशि 50 से 100 रुपये रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें