फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हल्की बारिश से हाईवे पर भरा पानी एक किलोमीटर तक लग गया जाम

विज्ञापन
बथुआ प्रयागराज मार्ग पर लगा जाम, संवाद
विज्ञापन
नगर में शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद बथुआ-प्रयागराज हाईवे पर जलभराव के चलते जाम लग गया। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

जाम में तीन रोडवेज बसें भी फंस गईं। करीब 30 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यातायात पुलिस के अनुसार, बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया था। वहीं, सड़क पर बने गड्ढे भी जलभराव के कारण दिखाई नहीं दे रहे थे। इससे वाहन चालक पानी से भरे हिस्से से गुजरने में सावधानी बरत रहे थे। वाहनों की रफ्तार धीमी होने से धीरे-धीरे जाम बढ़ता गया। रोडवेज बसों के फंसने से यात्रियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

राखी बांधकर घर लौट रही महिलाओं समेत अन्य यात्रियों को जाम से होकर गुजरना पड़ा। जाम के दौरान वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के साथ होमगार्ड और पीआरडी के जवान मौके पर वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने में जुटे रहे। करीब एक घंटा के बाद यातायात सामान्य हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें