फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चीन के मांझे बेचने के प्रति किया आगाह

विज्ञापन
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों से संवाद करते जीएसटी अधिकारीगण। स्रोत- विभाग द्वारा
विज्ञापन
भदोही। जीएसटी विभाग की ओर से शनिवार को रजपूरा स्थित कार्यालय पर व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं और जीएसटी में उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कई ऐसी वस्तुओं की चर्चा की, जिनकी बिक्री प्रतिबंधित है। विशेष रूप से चीन के मांझे का नाम लेकर अधिकारियों ने चेताया कि इसकी बिक्री अगर कोई कर रहा है तो इसकी जानकारी विभाग को दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारी संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आपकी समस्याओं को कम करना और सरकार से विभिन्न व्यापारी योजनाओं में मिलने वाली सहूलियतों की जानकारी समय-समय पर कराई जा सके। कहा कि चीनी मांझा के खतरों को देखते हुए भारत सरकार ने इस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने लोगों से इस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने में सहयोग मांगा। इस दौरान विशेष रूप से 10 लाख के दुर्घटना बीमा के बारे में बताया गया जो प्रत्येक जीएसटी पंजीकृत व्यापारी को पंजीकरण के साथ ही स्वतः मिल जाता है। संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों के भी सवालों के जवाब दिए गए। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमिश्नर अभय कुमार सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर राजेंद्र पटेल, असिस्टेंट कमिश्नर ज्योति सिंह के अलावा सीए केपी दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें