ज्ञानपुर। जिले में 12 जुलाई को होने वाले पौधरोपण महायज्ञ को सफल बनाने के लिए शासन से आए सिंचाई विभाग के सचिव कृष्ण कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक ली। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि जिले में 12 लाख 44 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 23 विभागों को लक्ष्य आवंटित है। प्रभागीय वनाधिकारी विवेक कुमार यादव ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम काशी नरेश विश्वविद्यालय हॉस्टल परिसर में आयोजित होगा। जिसमें प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। डीएम ने सभी संस्थाओं और जिले के लोगों से अभियान में शत प्रतिशत शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर डीपीआरओ सपना अवस्थी, एआरटीओ राम सिंह, बीएसए शिवम पांडेय आदि रहे।