फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ कानून से होगा मुसलमानों का कल्याण : सरवर

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र राज्य हज कमेटी के सदस्य सरवर सिद्दीकी ने कहा है कि वक्फ पर कानून बनाकर मोदी सरकार ने मुसलमानों के हित में काम किया है। इस कानून से गरीब मुसलमानों का कल्याण होगा। बताया कि मौजूदा समय में देश भर में जो वक्फ की संपत्ति है।
विज्ञापन

उसकी कीमत 85 लाख करोड़ है। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति पर देश में सुन्नी और शिया वक्फ बोर्डों का कब्जा है। इतनी भारी भरकम संपत्ति होते हुए भी देश में मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी बदतर बनी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कानून बनाया है, उससे वक्फ बोर्डों का एकाधिकार समाप्त होगा और आम मुसलमानों तक वक्फ संपत्ति का लाभ पहुंचेगा। कहा कि देश के 70 प्रतिशत मुसलमान गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

जिन मुसलमानों के पास वक्फ के रूप में इतनी भारी भरकम संपत्ति हो, उनकी इतनी दयनीय स्थिति कैसे हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वक्फ कानून पर सबसे अधिक विरोध कर रहे हैं, दरअसल उनका ही वक्फ संपत्तियों पर कब्जा है। ये लोग मुसलमानों का हित नहीं चाहते और स्वयं या इनके आदमी दोनों बोर्डों में कब्जा जमाए बैठे हैं।
विज्ञापन

कानून के लागू होते ही इसका असर दिखने लगेगा और जिन वक्फ संपत्तियों पर मुसलमानों का अवैध कब्जा है। उसे उनसे मुक्त कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें