फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राष्ट्र-एक चुनाव से घटेगा जनता पर बढ़ा बोझ : अनिरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में एक सामाजिक संस्था की ओर से शनिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें देश में एक साथ चुनाव कराने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश में अल्पकालिक चुनाव खत्म होंगे। इससे जनता पर पड़ने वाला अतिरिक्त खर्च का बोझ कम होगा। बताया कि सरकार ने प्रस्ताव बनाकर आम जनता के बीच इसे भेजा है। जनता अगर चाहेगी तो इस बिल को पारित कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1952 से लेकर 1967 तक एक चुनाव होते रहे, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने अपने निजी फायदे के लिए अल्पकालिक चुनाव कराना शुरू किया। एक राष्ट्र, एक चुनाव से खर्च कम होगा और वर्ष 2047 तक राष्ट्र विकसित हो जाएगा। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और संयोजक प्रेमशंकर तिवारी ने एक चुनाव के फायदे को गिनाया।
विज्ञापन

इस दौरान घनश्याम दास गुप्ता, शेषनारायण पाठक, प्रवीण सिंह, हरिओम सिंह, श्रीनिवास चतुर्वेदी, जयकुमार सिंह, सुशील मिश्रा, दीपक तिवारी, सतीश पांडेय, मनीष पांडेय, राजेंद्र पाल बघेल, भरतराज सिंह, अभयराज सिंह, सीमा उपाध्याय, वंदना दुबे, संगीता खन्ना, आनंद शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें