फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मार्च को 1371 बूथों पर डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में विधानसभा के गठन के लिए शनिवार को चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही प्रशासनिक अमला आचार संहिता के पालन के लिए सक्रिय हो गया है। शाम चार बजे से ही जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों भदोही, ज्ञानपुर और औराई में जगह-जगह लगे बैनर, पोस्टरों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। वाहनों में लगे हूटर, काली फिल्म आदि भी उतरवाए गए। उधर, चुनावी सरगर्मी भी तेज हो गई। जिले की तीनों सीटों से विधायक चुने जाने के लिए 1371 बूथों पर अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होना है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी तिथियों के अनुसार कुल सात चरण में चुनाव होने हैं। इसमें भदोही जिले की तीनों सीटों पर अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होना है। जिले में कुल 710 मतदान केंद्रों पर बने 1371 बूथों पर मतदान होगा। चुनाव में विधायक चुने जाने के लिए इस बार 11 लाख 92 हजार 443 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले को 10 जोन और 70 सेक्टरों में बांटकर चुनाव कराने की तैयारी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार इस बार के चुनाव में छह लाख 29 हजार 741 पुरुष और पांच लाख 62 हजार 597 महिला मतदाता हैं। इनके अलावा 105 अन्य मतदाता भी हैं।
उधर, चुनाव आचार संहिता प्रभावी होते ही प्रशासन की तरफ से गठित सचल दस्ते में शामिल अधिकारियों ने सभी जगहों से बैनर, पोस्टर हटवा दिया। ज्ञानपुर नगर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य लोगों ने मिलकर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए होर्डिँग ओर पोस्टर को हटवा दिया। औराई और भदोही में भी अभियान चला। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने निरीक्षण भी किया। कहा कि आचार संहिता का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि निष्पक्ष ढंग से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराएं। इस बार के चुनाव में सर्वाधिक 426318 मतदाता भदोही विधानसभा में मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 226886 पुरुष, 199394 व 38 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी तरह से ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में 389452 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 204462 पुरुष व 184744 महिला मतदाताओं के अलावा 46 अन्य मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा औराई विधानसभा क्षेत्र में 376673 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 198393 पुरुष व 178459 महिला मतदाताओं के अलावा 21 अन्य मतदाता शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें