ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विटामिन ए खुराक अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बच्चों को विटामिन ए का खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की। यह अभियान पूरे एक माह तक चलेगा।
जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विटामिन ए का खुराक नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को पिलाया जाएगा। यहां कुल दो लाख 279 बच्चों को विटामिन ए खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बीएन सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह, प्रभात मिश्र, अरविंद, राम प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।