फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वीरेंद्र जिलाध्यक्ष और संरक्षक बने नंदलाल

विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने खड़े निर्वाचित पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सीएमओ कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ का गठन किया गया। संगठन में 31 लोगों को स्थान मिला है। इसमें वीरेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष और डॉ. नंदलाल प्रसाद को संरक्षक नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना है। कर्मचारी को यदि कोई समस्या आती है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान संदीप सिंह महामंत्री, डॉ. एन सिंह, डॉ. मो. अनिश सिंह, धनेश, रविपाल को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष और मंजीत कुमार, राजेश मौर्या को संयुक्त रूप से कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजेश यादव को संयुक्त मंत्री, डॉ. सोनाली मौर्य को महिला संगठन अध्यक्ष, डॉ. अर्चना यादव को महिला महामंत्री बनाया गया है। संगठन की ओर से संतोष जायसवाल को मीडिया प्रभारी, विनय भारतीय को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। इसी तरह कुल 31 लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधन अधिकारी रोली श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भारती और डॉ. विनोद मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें