नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को बाबा लोकनाथ क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता में परशुरामपुर के विरेंद्र कुमार यादव ने सबसे तेज दौड़ लगाकर पहला स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
खरगपुर गांव में ग्राम प्रधान सुशील कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर क्रास कंट्री रेस को रवाना किया। छह किमी रेस में विभिन्न इलाके के 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
परशुरामपुर के विरेंद्र यादव प्रथम, घोरहां के संदीप कुमार बिंद द्वितीय, मुलापुर के उदय यादव तृतीय, बारीपुर के बब्बन यादव चतुर्थ, जितेंद्र पाचवां और गंगाराम बिंद को छठवां स्थान मिला।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल मौर्य ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से गांव की छिपी प्रतिभा सामने आती है।
आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी देश के लिए खेलेंगे। अध्यक्षता अरूण कुमार पाल नेकी। इस मौके पर पूर्व प्रधान शोभनाथ पाल, राकेश कुमार, योगेश कुमार, श्याम बिहारी मौर्य, बाबा बिंद, अभिषेक मालवीय, शेखर पांडेय, विजय तिवारी आदि रहे।
कार्यक्रम का संचालन खेल सचिव कैलाशनाथ पाल ने किया।