फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी मुश्किलें, ठंड से महिला मरी

Fri, 02 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुजरते साल के अंतिम दिन जहां भगवान भाष्कर ने लोगों को गलन से राहत दिलाई, वहीं नए साल के पहले दिन बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। दिन भर बूंदाबंादी और बारिश से गलन में एक बार फिर इजाफा हो गया।
विज्ञापन


 बारिश के चलते लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार की रात ठंड लगने से एक महिला की मौत हो गई।
दिसंबर माह के पहले सप्ताह से शुरू हुई ठंड पूरे माह तक लोगों को हिलाती रही। हाड़कपाऊ ठंड और शीतलहर से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को सुबह से खिली धूप होने से लोगों को गलन से राहत मिली। मौसम साफ होने से लोगों को लगने लगा कि अब ठंड कम होगी लेकिन बृहस्पतिवार भोर से हो रही बूंदाबांदी और बारिश ने मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी है।

बूंदाबांदी होने से गलन में इजाफा हो गया है। मौसम सही न होने से लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। महत्वपूर्ण कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।

 बारिश से सड़कों पर कीचड़ होने से लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नगर की नालियां जाम होने से कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। राजापार्क रोड पर बारिश से जलजमाव हो गया, जिससे वहां दुकान लगाने वाले दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 दुकानदारों का कहना था कि हल्की बारिश में भी यहां जलजमाव हो जाता है। नगर की अन्य सड़कें बन रही है लेकिन अभी तक इस सड़क की सुध नहीं ली गई।
सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार,  ठंड लगने से क्षेत्र के कूड़ी कला गांव निवासी बसंती देवी(55) पत्नी सीताराम गौतम की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक बुधावार को शाम वह सिवान में घास काटने के लिए गई थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें