फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन, रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिलने पर परिजनों संग गुस्साए ग्रामीणों ने किया कोतवाली का घेराव

Sat, 18 Apr 2020 08:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भदोही जिले के ज्ञानपुर विकास खण्ड के कंसापुर गांव के सिवान में भिदिउरा गांव निवासी युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिलने के मामले में शनिवार की देर शाम परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्रामीण लामबंद होकर ज्ञानपुर कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। वहीं भीड़ के आगे लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का मानक हवा होता नजर आया और पुलिस तमाशा देखती रही। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि राजू चौहान की मौत सामान्य नहीं है। उसकी हत्या कराई गई है। पुलिस मामले की ठीक से जांच करे। मृतक की पत्नी गीता चौहान ने कहा कि उसके पति के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीण बार बार एक व्यक्ति का नाम लेकर साजिश रचने का आरोप भी लगा रहे थे।
 

Trending Videos
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग ग्रामीण कर रहे थे। ग्रामीणों के तेवर देखकर पुलिस को नरम रुख अख्तियार कर समझाना पड़ा। कोतवाल ने मामले की जांच और दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। तकरीबन घंटेभर के हंगामे के बाद ग्रामीण शांत हुए, लेकिन कोतवाली से गए नहीं।

बिना पोस्टमार्टम कराए वे वहां से न जाने की जिद पर अड़े रहे। समाचार दिए जाने तक पुलिस उन्हें समझा रही थी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को 38 वर्षीय राजू की लाश खेत में पड़ी मिली थी। शरीर पर चोट के  निशान न होने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी कर ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें