आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग ग्रामीण कर रहे थे। ग्रामीणों के तेवर देखकर पुलिस को नरम रुख अख्तियार कर समझाना पड़ा। कोतवाल ने मामले की जांच और दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। तकरीबन घंटेभर के हंगामे के बाद ग्रामीण शांत हुए, लेकिन कोतवाली से गए नहीं।
बिना पोस्टमार्टम कराए वे वहां से न जाने की जिद पर अड़े रहे। समाचार दिए जाने तक पुलिस उन्हें समझा रही थी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को 38 वर्षीय राजू की लाश खेत में पड़ी मिली थी। शरीर पर चोट के निशान न होने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी कर ली थी।