गोपपुर में पेयजल संकट से प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
गोपीगंज। गोपपुर चौराहे के पास जल निगम की पाइप फट जाने से पेयजल संकट गहरा गया है। पानी न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर विभाग और जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि गोपपुर चौराहे के पास मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग का निर्माण चल रहा है। इस दौरान नाला निर्माण भी किया जा रहा है। उसी के दौरान जल निगम की पाइप फट गई। इससे गांव के करीब डेढ़ सौ घरों में पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी न मिलने से सभी ग्रामवासी परेशान हैं। अलग से एक प्लास्टिक की पाइप लगाकर चौराहे के पास गांव वाले पानी भर रहे हैं। ग्रामीणों ने अविलंब पाइप को दुरुस्त कराकर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र वर्मा, आशाराम, राम निहोर, महेंद्र कुमार, रविंद्र राव, राधेश्याम, प्रदुम, विष्णु, शिव प्यारे, सुशीला देवी, सोनिया देवी, प्रेमा देवी आदि रहीं। संवाद