औराई तहसील के कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। विंध्य एक्सप्रेस के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। सर्किल रेट के हिसाब से किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की।
किसानों का कहना था कि विंध्य एक्सप्रेस के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन उन्हें जमीन के उचित मूल्य के अनुसार मुआवजा नहीं मिल रहा है। उन्होंने सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने बताया कि उनकी जमीन उपजाऊ है, इसी पर खेती कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जमीन अधिग्रहण होने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो सकता है। प्रदर्शन में विशाल तिवारी, अमित कुमार दूबे आदि शामिल रहे।