फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक क्षेत्र के पूरे प्रताप गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजस्व गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को मांगपत्र सौंपते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पूरेशंभू गांव में तीन राजस्व गांव पूरेशंभू, पूरे प्रताप और पूरे रामगुलाम शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूरेशंभू में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है जबकि पूरे रामगुलाम में आंगनबाड़ी केंद्र बना है। वहीं पूरे प्रताप में कोई कार्य और निर्माण नहीं कराया गया है। ऐसे में यहां पंचायत भवन का निर्माण होना न्याय संगत होगा। बताया कि सर्किल लेखपाल ने भी पूरे प्रताप में जमीन की नाप जोख कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी पंचायत भवन दूसरे स्थान पर बनवाने की कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर प्रदर्शन में ओमप्रकाश, प्रद्मुन, सूरज, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार, शारदा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें