आपूर्ति निरीक्षक औराई के खिलाफ मुख्यालय पर प्रदर्शन करते भमौरा के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक के भमौरा गांव के ग्रामीणों और राशनकार्ड धारकों ने बुधवार को आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दिया है कि औराई ब्लॉक में तैनात आपूर्ति निरीक्षक का कार्य क्षेत्र अन्यत्र नहीं बदला गया तो नि:शुल्क वितरण का बहिष्कार भी किया जाएगा।
कार्डधारक इफ्तेखार ने बताया कि कोटे की दुकान देवी यादव के नाम से आवंटित है और वितरण भी सुचारु रुप से प्रति माह कराया जाता है। बावजूद इसके कुछ लोग फर्जी प्रार्थनापत्र पर हस्ताक्षर कर जांच के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दिए। कार्डधारक मुनौवर अली ने बताया कि यह कार्य सिर्फ रंजिश के कारण किया गया है। दुकान निरस्त कराने की साजिश में आपूर्ति निरीक्षक भी शामिल हैं। कोटेदार देवी यादव ने कहा कि प्रार्थनापत्र डीएम को दिया गया है। फर्जी ढंग से प्रार्थनापत्र देने वाले और कोटे की दुकान को साजिश के तहत निरस्त करने वाले अधिकारी की जांच होने तक कार्डधारक शांत नहीं बैठेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रहीम, अमीना, शमीम, असगरी, अफशाना, शाहजहां, फातमा, कमला देवी, मदीना बेगम, सकीना, नगीना, शकीला, समसुद्दीन समेत बड़ी संख्या में कार्डधारक शामिल रहे। आपूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि भमौरा कोटे की दुकान को लेकर उनकी ओर से कोई साजिश नहीं की जा रही है।